उधमसिंह नगर में पेट्रोल पंपों पर हथियारबंद लूट, खटीमा और किच्छा में 1.27 लाख रुपये की नगदी लूटी,…देखें वीडियो
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल पंपों पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने करीब 80 हजार रुपये और खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट इलाके में 47 हजार रुपये लूट लिए। दोनों ही वारदातों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
किच्छा क्षेत्र में रुद्रपुर रोड स्थित मां फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन ओवैस और अजय को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया और कैश काउंटर से लगभग 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
उधर, खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट इलाके में भी शनिवार रात लूट की वारदात हुई। झनकट स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने महज 42 सेकंड में सेल्समैन से तमंचे के बल पर 47 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
पेट्रोल पंप स्वामी बलविंदर सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की वेशभूषा से अनुमान लगाया जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश के देहाती इलाकों से हो सकते हैं। खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुट गई है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!