(बड़ी खबर) खटीमा में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
उधमसिंहनगर जिले की खटीमा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का मास्टरमाइंड मंजीत कौर नाम की महिला बताई जा रही है, जो फिलहाल फरार है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित सुधीर कुमार ने शिकायत दी कि उसे झांसे में लेकर ब्लैकमेल किया गया और 1.5 लाख रुपये व अन्य सामान ऐंठ लिया गया।
पुलिस के अनुसार 23 मई को सुधीर कुमार को एक महिला ने फोन कर सुनसान जगह बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर पैसे वसूले गए। इस मामले में खटीमा थाने में FIR दर्ज की गई।
पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लंगड़ा, निवासी भड़ा भूड़िया
- गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी, निवासी बिसौटा
- सीमा कौर, पत्नी राजेंद्र सिंह
गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने स्कूटी, बाइक, मोबाइल फोन और ₹1300 नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह में कुल छह लोग शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। मास्टरमाइंड मंजीत कौर पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रह चुकी है।
पुलिस के अनुसार अब तक ऐसे चार मामलों की जानकारी मिली है और आरोपियों के मोबाइल से अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस गिरोह का शिकार हुआ है, तो निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर मनोहर सिंह दसौनी, विनोद जोशी, एसआई भूपेंद्र रंसवाल, किशोर पंत और अन्य शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज