बड़ी खबर (पंतनगर): पूर्व बॉक्सिंग कोच पर दो नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पंतनगर (उधम सिंह नगर)। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग कोच और वर्तमान में एक निजी बॉक्सिंग सेंटर संचालक पर दो नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पंतनगर क्षेत्र के दो अभिभावकों ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटियां—जो क्रमशः कक्षा सातवीं और आठवीं की छात्राएं हैं—न्यू शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक बॉक्सिंग सेंटर में पिछले एक साल से प्रशिक्षण ले रही थीं। बीते कुछ दिनों से दोनों छात्राएं बॉक्सिंग क्लास जाने से मना करने लगीं। जब परिजनों ने कारण पूछा तो छात्राएं रो पड़ीं और बताया कि ट्रेनर चंद्रशेखर जोशी ने 28 अप्रैल को उनके साथ अनुचित हरकत की।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोच ने छात्राओं के निजी अंगों को छुआ और अपने कपड़े उतारकर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पंतनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच महिला उप निरीक्षक को सौंपी गई है, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…