पंतनगर कृषि विवि में चार दिवसीय किसान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया शुभारंभ
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ किया। जिसके बाद सीएम ने मेला स्थल पर भ्रमण किया।
इस दौरान सीएम ने हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न जिलों के नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की किताबों का विमोचन किया। इस दौरान कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं। किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है। किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार होते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है। बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है। कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। कीवी और एप्पल मिशन की शुरआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट