मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का किया शिलान्यास।
खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा, विशेष रूप से यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह खटीमा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और यहां आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केद्र बनेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस कार्य को निर्धारित समय पर गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खटीमा क्षेत्र में विकास की दिशा में अधिकारियों को और भी अधिक कार्य करने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री अजय भट्ट, लेफ्टि. जनरल श्री संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा, काशीपुर श्री दीपक बाली, हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डां अनिल कपूर डब्बू, श्री विनय रुहेला, विधायक श्री शिव अरोड़ा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्री गोपाल सिंह राणा, श्री सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल, श्री कमल जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका श्री रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे