सेंचुरी पेपर मिल के ठेकेदारी श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित नगला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला निवासी 47 वर्षीय शंभु यादव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक देर शाम शंभू जानवरों के लिए चारा लेने खेत में गया हुआ था. चारा लेकर जैसे ही वह पटरी पार करने लगा तभी बरेली से लालकुआं की ओर आ रही ट्रेन लालकुआं एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसमें शंभू की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और आरपीएफ को दी गई. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि शंभू सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी में काम करता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!