हद हो गई: यहां बुजुर्ग ने बेटे पर सौतेली मां से शादी करने का लगाया आरोप, पत्नी मिली बेटी के घर

ख़बर शेयर करें 👉

बाजपुर। उधमसिंनगर जनपद के बाजपुर में एक बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके सौतेले बेटे के साथ भाग गई है। बुजुर्ग द्वारा दी गई इस अजीबोगरीब तहरीर पर दिनभर यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। तहरीर के आधार पर शाम को पुलिस हरकत में आई और बुजुर्ग की पत्नी की खोजबीन की तो पता चला कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बेटी के साथ रह रहने चली गई थी।

जानकारी के अनुसार बाजपुर में एक मामला दिनभर चर्चा में रहा। एक बुजुर्ग अपनी पत्नी की तलाश के लिए पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंचा और तहरीर में पत्नी पर उसने अपने सौतेले बेटे के साथ भाग जाने के आरोप लगाए तो आरोप सुनकर पुलिस भी पर हैरान रह गई।

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले उसने बबली नामक एक महिला से शादी की थी उसने बताया कि पहली पत्नी उसके से दो लड़के थे। इन दोनों की शादी करने के बाद दोनों बेटों ने घर छोड़ दिया था और वे घर नहीं आते थे। बाद में उन्होंने घर आना जाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने बताया कि उसके एक बेटे ने सौतेली मां से नजदीकी बढ़ा लीं। मां-बेटे का रिश्ता होने के कारण उसे कभी शक तो नहीं हुआ पर कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये लेकर कहीं चली गई है और उसका कोई पता नही चल रहा।

सौतेले बेटे पर ही बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। जबकि पति से आये दिन घरेलू विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर रहने चली गई। बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी एसआई गोस्वामी ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर रह रही है। वह एक कंपनी में मजदूरी करती है। पत्नी ने कहा कि उसका पति अक्सर उसे पीटता था, जबकि सौतेला बेटा उसे बचाता था तो पति सौतेले बेटे और उस पर गंदे और अनर्गल आरोप लगाता है। जांच कर रहे बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी एसआई गोस्वामी ने बुजुर्ग द्वारा दी गई तहरीर के आधार महिला के सौतेले बेटे के साथ जाने के आरोपों को सिरे से नकार दिया है।