Uttarakhand: यहां ट्रक की चपटे में आने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खटीमा। उधमसिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर है, खटीमा में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, सड़ासड़िया निवासी 40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय भजन लाल रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे काम के लिए जा रही थी। इस दौरान सड़ासड़िया पुल के पास सितारगंज की ओर से आ रहे प्लाई से लदे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। ट्रक महिला को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और उसमें लदी प्लाई सड़क पर बिखर गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 108 व पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा देवी के चार बच्चे हैं। वह लोगों के घरों में काम कर अपना जीवनयापन करती थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि सीमा के पति भजनलाल की कोरोना काल के समय मृत्यु हो गई थी। उसके बाद सीमा पर अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई थी। मृतका का बड़ा पुत्र अभिषेक भी मजदूरी करता है। बड़ी पुत्री ज्योति 12वीं, छोटी पुत्री पायल नवीं और छोटा पुत्र संजय सातवीं में पढ़ते हैं। महिला सड़ासड़िया में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती थी। उनका परिवार मूलरूप से रामपुर, यूपी का रहने वाला है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई