दुःखद हादसा: मां और बेटी के साथ जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की मौत, मां हालत गंभीर
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर-किच्छा रोड पर चंदोला कॉलेज के निकट एक ट्रक ने सुरक्षा कर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में सुरक्षा गार्ड की बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हुई। उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा गार्ड के भी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निकट हाईवे पर तेज गति से आते ट्रक संख्या यूके 04 सीबी/ 9985 ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दूधिया नगर का रहने वाला पप्पू अपनी 22 वर्षीय पुत्री सोनी और मां 64 वर्षीय मुन्नी देवी के साथ शाहजहांपुर से लौट रहा था। राहगीरों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर डॉक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया जबकि मुन्नी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मुन्नी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही पप्पू के घुटनों में चोट आई है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर