उधम सिंह नगर में स्कूलों का समय बदला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। खासतौर पर उधम सिंह नगर जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम ने जिले के सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) की समय सारणी में बदलाव करते हुए उन्हें सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के अनुसार हीट वेव का खतरा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए ऊष्माघात (लू), डीहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए समय में यह बदलाव किया गया है।
यह आदेश सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश अग्रिम निर्देशों तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के जरूरी उपायों के साथ स्कूल भेजें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित