ऊधमसिंह नगर: यहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार की मौत
उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बुधवार को तड़के एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि अटरिया रोड के पास नैनीताल राजमार्ग पर हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । मरने वाली तीन महिलाओं में से एक महिला गर्भवती थी जबकि दम तोड़ने वाला चौथा व्यक्ति ई-रिक्शा चालक है ।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां के भूरारानी क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति को मंगलवार रात पेट में तेज दर्द उठने पर उसके परिवार की अन्य महिलाएं उर्मिला, विभा, कांति और ललिता ई-रिक्शा चालक मनोज के साथ जिला अस्पताल ले गयीं ।
चिकित्सकों द्वारा बच्चे के जन्म में एक दिन का समय और बताये जाने पर सभी लोग बुधवार को तड़के घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान ज्योति, उर्मिला (42), विभा (36) और ई-रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई है ।
हादसे में 38 साल की कांता देवी और 36 साल की ललिता गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका उत्तर प्रदेश के बरेली और रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद