दरिंदगी: पत्नी की मामूली विवाद पर हत्या, नाबालिग साली से की जबरन शादी, आरोपी पति गिरफ्तार
किच्छा। उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। फिर नाबालिक साली से जबरन शादी कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी एक सिरफिरे पति ने पत्नी से मामूली विवाद होने पर उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। इतना ही नहीं आरोपी संतोष ने ससुरालियों से पत्नी के भाग जाने की बात कहकर नाबालिग साली को घर ले आया और उससे जबरन शादी कर ली। यह बात आरोपी के बेटे ने अपने दोस्त को बताई। जिसके बाद उसके दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस द्वारा बीती रात में आरोपी पति को हिरासत में लिया गया और उसने पूछताछ में पत्नी की हत्या को स्वीकार कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार