किच्छा: यहां डंपर की टक्कर से बुझा घर का इकलौता चिराग,….परिजनों में मचा कोहराम
किच्छा। उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत किच्छा में डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में डंपर स्वामी के दो लाख रुपए मुआवजा देने पर शव उठाने दिया गया। युवक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।
बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे सुभाष नगर निवासी बीस वर्षीय सुरेश कोयला मोटरसाइकिल से जा रहा था कि सुनहरा मार्ग पर एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर एकत्रित हो गए। बेटे की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार का इकलौता सुरेश ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, लिहाजा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस रोड पर चलने वाले डंपर रोके जाएं। एसडीएम और सीओ से भी यही मांग दोहराई गई।
काफी देर बाद पुलिस ने डंपर स्वामी से बात करके दो लाख रुपए मुआवजा दिलाया। जिसके बाद मामला सांत हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार