लालकुआं–किच्छा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार व दो बाइकों में हुई टक्कर,….दो युवकों की मौत
पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं किच्छा हाईवे में कार एवं दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया है।
लालकुआं–किच्छा हाईवे पर शांतिपुरी गेट के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार चारों सड़क पर ही गिर गए। बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। जबकि घायल सोनू यादव पुत्र अवधेश यादव व दीपक पुत्र राजकुमार निवासी सराय तल्फ़ी बरेली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक