लव जिहाद: नाम बदलकर दानिश ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, रेप कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले से नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहा था. मामले में पीड़िता की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2017 में युवती की मुलाकात दीपक नाम के युवक से हुई थी. आरोपी युवक ने खुद को अविवाहित बताया था. धीरे-धीरे युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया.
जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा. वहीं, जब युवती को दीपक की असलियत के बारे में पता लगा तो, उसके पैरो तले जमीन खिसक गई. युवक का नाम दीपक नहीं, बल्कि दानिश था और वह तीन बच्चों का बाप है. जिसके बाद पीड़िता ने 21 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दानिश को कस्बा गदरपुर से गिरफ्तार किया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!