कोलड्रिंक में नशा पिला कर युवती से अपने साथियों से कराया सामूहिक दुष्कर्म, एसएसपी के निर्देश पर आरोपी युवती व उसके तीन साथियों पर मुकदमा दर्ज
खटीमा। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकासखंड के एक गांव की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर को दी तहरीर में कहा कि मार्च 2023 को अपराह्न दो बजे के आसपास उसकी पुत्री को गांव की एक युवती नेहा अपने साथ खटीमा बाजार चप्पल दिलवाने लेकर आई और खटीमा में पकड़िया निवासी हिमांशु नेहा को मिला। नेहा ने उसकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने से उसकी पुत्री को चक्कर आने लगा। नेहा उसकी पुत्री को झनकईया जंगल की तरफ ले गई। जंगल में हिमांशु के अलावा बमनपुरी बनबसा निवासी संजीत सिंह राणा व खटीमा निवासी जतिन आ गए।
तीनों ने मिलकर उसकी पुत्री को पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की और बारी-बारी से तीनों ने जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। उसकी पुत्री नशे की वजह से ज्यादा विरोध नहीं कर पाई। अगले दिन जब उसकी पुत्री को होश आया तो वह हिमांशु के घर में थी। अगले दिन शाम को नेहा उसकी पुत्री को लेकर आई। उसकी पुत्री ने डर के कारण घटना किसी को नहीं बताई। पांच-छह माह के बाद उसकी पुत्री की तबीयत खराब होने लगी तो परिजनों ने उसे कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन कोई बीमारी नही निकली। खटीमा के चिकित्सक द्वारा जांच में गर्भवती होना बताया। परिजनों ने जब उससे सख्ती की तो उसने घटना अपने परिवार को बताई। परिजनों ने इस घटना की शिकायत कई बार खटीमा थाने को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वही उक्त मामले में एसएसपी के निर्देश पर अब खटीमा पुलिस ने आरोपी नेहा, हिमांशु, संजीत सिंह राणा, जतिन के खिलाफ धारा 376डी, 323, 328, 341 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने इस मामले की जांच निरीक्षक बसंती आर्या एंटी ह्यूमन प्रभारी को सौंपी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक