उधमसिंह नगर: जिले में पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले, 28 उप निरीक्षकों हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट
उधमसिंह नगर। जिले में पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलभट्टा थाना एसओ, चौकी इंचार्ज समेत 28 उप निरीक्षकों को इधर से उधर ट्रांसफर करते हुए सूची जारी कर दी है. सभी अधिकारियों को नई तैनाती में पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी ऑफिस को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के ताबड़तोड़ तबादलों की सूची जारी कर दी है. इसके बाद से महकमे में हलचल तेज हो गई है. थानाध्यक्ष पुलभट्टा रवींद्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर बनाया गया है. उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा को थाना अध्यक्ष पुलभट्टा बनाया गया है. इसी तरफ प्रह्लाद सिंह पुलिस लाइन से बाजपुर कोतवाली, गिरीश आर्या को काशीपुर कोतवाली, अनिल मेहता थाना पंतनगर, मनोज जोशी थाना नानकमत्ता, दीपक बिष्ट कोतवाली बाजपुर, दीपक बहुगुणा कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विक्रम धामी थाना ट्रांजिट कैंप से एसएसआई थाना सितारगंज, नवीन बुधनी प्रभारी चौकी रम्पुरा से एसएसआई रुद्रपुर, जावेद मालिक को कोतवाली जसपुर से एसएसआई जसपुर, चौकी प्रभारी लालपुर भूपेंद्र रसवाल को खटीमा कोतवाली, सुरेंद्र रिंगवाल एसओजी रुद्रपुर से प्रभारी चौकी लालपुर किच्छा, सौरभ भारती कोतवाली जसपुर से प्रभारी चौकी प्रतापपुर काशीपुर, चौकी इंचार्ज प्रतापपुर नीमा बोहरा को कोतवाली काशीपुर, अशोक कांडपाल को थाना नानकमत्ता से प्रभारी चौकी बरहनी बाजपुर और जीवन सिंह अधिकारी पुलिस लाइन से रुद्रपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है।
वहीं, नरेश मेहरा को पुलिस लाइन से रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत केलाखेड़ा, मनोज धौनी प्रभारी चौकी सूर्या थाना कुंडा को थाना ट्रांजिट कैंप अरविंद बहुगुणा चौकी प्रभारी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी सूर्या थाना कुंडा, सुनील सूतेड़ी रुद्रपुर कोतवाली से प्रभारी चौकी टांडा उज्जैन काशीपुर, गणेश भट्ट थाना ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी रमपुरा, प्रकाश चंद्र आर्य प्रभारी चौकी एसओजी काशीपुर से प्रभारी चौकी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप भेजा गया है।
उधर प्रियांशु जोशी को प्रभारी चौकी चकरपुर कोतवाली खटीमा से कोतवाली रुद्रपुर, विकास कुमार को कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी चौकी चकरपुर खटीमा, दीवान सिंह प्रभारी चौकी दरुऊं किच्छा से एसओजी रुद्रपुर, ललित बिष्ट चौकी इंचार्ज सत्रह मिल खटीमा से कोतवाली रुद्रपुर तबादला किया गया है।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित