पंतनगर: यहां गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका
पंतनगर। ऊधमसिंह नगर जनपद के पंतनगर क्षेत्र में युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पंतनगर स्थित सिडकुल की शमशेरा फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत में एक 35 साल के युवक की लाश मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त राकेश सिंह उर्फ पंकज निवासी शमशाबाद जिला फरूखाबाद के रूप में हुयी। मृतक टुकटुक चालक था वह पत्नी और बच्चों के साथ अटरिया रोड पर रहता था।
एक माह पहले ही उसकी पत्नी मोनिका बच्चों के साथ मायके शाहजहांपुर मिर्जापुर गयी थी । पुलिस के मुताबिक की लाश संभवतः दो दिन पुरानी है। मृतक की छाती पर चोट के निशान है। ऐसे में माना जा रहा है की उसकी छाती में वार कर हत्या की गई है। बाद में लाश छिपाने के मकसद से शव को गन्ने के खेत में फैंका गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार