पंतनगर: यहां बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
पंतनगर। नगला बाईपास पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है सड़क हादसे में अल्मोड़ा के दन्या निवासी युवक की मौत हुई है बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम पंतनगर नगला बाईपास में बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
रविवार की देर शाम को अल्मोड़ा के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे (26) पुत्र भवानी दत्त पांडे बाइक की सर्विस कराने के लिए नगला स्थित होंडा के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान रमेश शोरूम से सड़क क्रॉस कर पास की दुकान में जा रहा था। इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल रमेश को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंतनगर पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!