पंतनगर: यहां कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
पंतनगर। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में एक में बेटे ने शराब नशे में पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में गुरुवार की देर रात भजमन गिरी ने शराब के नशे में अपने पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। गुरुवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बचाव करने आए 58 वर्षीय पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस घटना में आरोपी के पिता दीवान गिरी की मौत हो गई।
रात्रि मेंलगभग साढ़े 11 बजे मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण