पंतनगर: यहां संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला महिला का शव, फैली सनसनी,…पुलिस जांच में जुटी
पंतनगर। जवाहर नगर के समीपवर्ती इंद्रपुर गांव में श्मशान घाट के पास एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे ग्राम इन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच उम्र की महिला का शव राहगीरों द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो लोगों का हुजूम लग गया।
सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि शव किसका है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सुनसान इलाके में महिला को ले जाकर उसके गले को दुपट्टे से घोटा जाना प्रतीत हो रहा है,
घटनास्थल पर देखने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से कुछ लोगों की झड़प हुई और मृतका का सिर जमीन में जोर से दबाया गया, तथा उसका गला दुपट्टे से घोटे जाने जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़