पंतनगर: यहां ट्रेन की चपेट आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम
पंतनगर। उधमसिंह नगर जनपद के पंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शान्तिपुरी तीसरी मिल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है साथ ही सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज रविवार सुबह पैसेंजरट्रेन कासगंज से लालकुआं जा रही थी कि तभी पंतनगर क्षेत्र के शान्तिपुरी तीसरी मिल के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर आरपीएफ को सूचना दी जिसके बाद रेल कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना पंतनगर थाना पुलिस को दी वहीं मृतक के शव पंतनगर स्टेशन लाया गया जहां उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर उसकी पहचान 50 वर्षीय सगीर अहमद निवासी टा कॉलोनी पंतनगर के रूप में हुई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया है कि मृतक ने खुदखुशी की है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है फिलहाल उनके द्वारा पुरे मामले की जांच की जा रही हैं। सगीर अहमद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित