Uttarakhand: यहां शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल
खटीमा। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना पाकर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था, जिनमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
ये सभी नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपट्टा मारा, जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है।
आनन फानन घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और घर के लोगों ने तुरंत घरेलू उपचार किया। और सुबह होते ही तीनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां नागरिक अस्पताल से अनुराग को छुट्टी दे दी गई और दिनेश और रजनीश का इलाज चल रहा है। ये दोनों भी खतरे से बाहर हैं। खटीमा रेंजर महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच के टीम गठित कर घटना स्थल की जांच की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल