Uttarakhand: अब इस भाजपा नेता के घर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
उधमसिंह नगर के काशीपुर में भाजपा नेता के आवास पर ED ने छापेमारी की है। ED की टीम ने बाजपुर रोड स्थित बीजेपी जिला मंत्री अमित सिंह के आवास को खंगाला। यह छापेमारी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के संग भी जोड़ी जा रही है।
बता दें कि, आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है। भाजपा नेता अमित सिंह के निवास पर भी इसी सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस छापेमारी से भाजपा नेता समेत हरक रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वर्तमान में, ED की टीम बीजेपी नेता अमित सिंह के निवास पर मौजूद है। इस छापे को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के संबंधित ठिकानों के साथ जोड़ा जा रहा है।
यहां उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान, वित्तीय लेन-देन के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही इससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की भी जाँच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी