रुद्रपुरः यहां प्रेमिका के साथ रंगरलिया मना रहा था व्यापारी नेता, मौके पर पहुंची पत्नी, पीट-पीटकर उतारा इश्क का भूत
रुद्रपुर। शहर की एक पॉश कॉलोनी में महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए किच्छा के एक व्यापारी नेता की पत्नी ने धुनाई कर दी और मौके पर जमकर हंगामा काटा। जिससे कॉलोनी में लोगों का जमावड़ा लग गया। व्यापारी की पत्नी ने सिडकुल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात किच्छा के व्यापार मंडल के नेता की पत्नी को खबर मिली कि उसका पति रुद्रपुर शहर की पॉश कॉलोनी में एक महिला के साथ उसके कमरे में रंगरलियां मना रहा है। व्यापारी की पत्नी अपने परिजनों के साथ कॉलोनी पहुंची और महिला के घर पर धावा बोल दिया। जहां व्यापारी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और व्यापारी की पत्नी ने व्यापारी की जमकर धुनाई लगानी शुरू कर दी।
हंगामे की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति व आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
व्यापारी के रंगरलिया मनाने और पत्नी द्वारा पति की धुनाई करने का प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई