रुद्रपुर: युवती ने युवक पर लगाया अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले अंतर्गत थाना पंतनगर में एक युवती ने अपने दोस्त पर उसकी फर्जी आईडी बना कर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया की अगस्त 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी गोविंद सिंह फर्तयाल नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो की बातचीत भी हुई। पीड़िता के अनुसार अक्तूबर 2023 को आरोपी युवक द्वारा फोन कर उसे मिलने के लिए रुद्रपुर बुलाया गया था।
आरोप है कि रुद्रपुर में गोबिंद उसे डरा धमका कर एक होटल में ले गया और धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2024 को भी आरोपी गोबिंद ने दुबारा मिलने और शाररिक संबंध बनाने के लिए कहा, तो पीड़िता ने इंकार कर दिया। मना करने पर आरोपी युवक द्वारा उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
साथ ही आरोपी द्वारा उसके नाम से फर्जी आईडी बना कर उसकी अपत्तिजनक वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगो को भेज दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पंतनगर पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई