दुःखद हादसा: यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल
खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। बिजली की चपेट में आने से। दो अन्य महिलाएं घायल हुई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के नंदना गांव की रहने वाली महिला नरगेश देवी अपनी बेटी और बहू के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इस बीच वनकटिया के पास जैसे ही उनकी स्कूटी पहुंची तो आसमान से बिजली गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और बहू निशा और प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल निशा और प्रियांशी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी रिश्तेदारी से घर वापस लौट रही थी। वहीं, घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच ने के साथ ही गांव में मातम छा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!