रुद्रपुर के कृष्णा हॉस्पिटल पर बच्चे की मौत के बाद पैंसे वसूलने का गंभीर आरोप, देखें वीडियो….
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिविल लाइन स्थित “कृष्णा हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर” एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने विशेष कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इस बार मृत बच्चे के इलाज के नाम पर उनके परिजनों से पैसे लेने का गंभीर आरोप लगा है।
दरअसल रुद्रपुर के वार्ड नंबर 22 में रहने वाले राहुल वाल्मीकि ने अपने लगभग 6 माह के बच्चे को बीते कुछ दिन पूर्व रुद्रपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में एडमिट कराया था और इलाज के दौरान पीड़ित बच्चे के परिजनों के लगभग सवा लाख रुपए भी खर्च हो गए थे।
पीड़ित बच्चे के परिजन काफी गरीब गरीब थे और उधर लगातार कई दिनों के इलाज के बाद भी जब अस्पताल में भर्ती उनके बच्चे की सेहत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो पीड़ित बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर से यह साफ कहा कि अब उनके पास बच्चे के इलाज के एवज में देने के लिए रुपए नहीं है लिहाजा डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए और बच्चे को सुशीला तिवारी ले जाने की सलाह दे डाली।
मृतक बच्चों के अनुसार जब कृष्णा अस्पताल से पीड़ित बच्चे को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पहले से ही मृत था साथ ही डॉक्टरों ने यह भी बताया कि बच्चे की मौत लगभग 6-7 घंटे पहले ही हो चुकी थी।

कृष्णा अस्पताल के फिजीशियन एवं डायरेक्टर गौरव अग्रवाल का कहना था कि बच्चा काफी कमजोर था और उनके अस्पताल में बीते कई दिनों से बच्चे का इलाज चल रहा था,इलाज के दौरान बच्चे को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने यह भी ने बताया कि बच्चे को जीवित अवस्था में उनके परिजनों को सौंपा गया था बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर मृतक बच्चे के परिजन अब आरोपी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद