सितारगंज सेंट्रल जेल में छापा, 60 मोबाइल बरामद, प्रशासन में मचा हड़कंप
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण में कारागार के मैदान में खुदाई के दौरान 60 मोबाइल, बैटरी और चार्जर बरामद हुए हैं. जिसके बाद जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज थाने में अज्ञात कैदियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. घटना के बाद जेल प्रशासन सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
सितारगंज केंद्रीय कारागार अधीक्षक अनुराग मलिक ने तहरीर देकर सितारगंज कोतवाली में अज्ञात कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. दरअसल, जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने 7 सितंबर को केंद्रीय कारागार की बैरकों और मैदान का रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया था.
निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों की तलाशी एवं बाहरी मैदानों की खुदाई करने पर लगभग 60 मोबाइल, कुछ चार्जर और बैटरियां बरामद हुईं थीं. जिसके बाद जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है. जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!