प्रशासन ने नगला वासियों को थमाया अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस, घरों को बचाने लिए धरने पर बैठे लोग
उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला वासियों को अब उजड़ने का डर सताने लगा है. प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब नगला वासी आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं. प्रशासन ने 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस थमाया है. जिसको लेकर अब नगलावासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. आज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर सरकार से उनके आशियाने को न तोड़ने की अपील की.
दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगला वासियों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है. इससे पहले वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 700 परिवारों को नोटिस थमाया था. साथ ही उन्हें अपने-अपने घर को खाली करने को कहा था. ऐसा न करने पर घरों को तोड़ने की चेतावनी दी है. आशियाने उजाड़े जाने को लेकर अब नगला वासियों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है. आज से क्षेत्र के लोगों ने नगला चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. धरने के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने धरना दिया और नारेबाजी की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश