उत्तराखंड की महिला अध्यापिका को कनाडा में पति ने चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट,…..गिरफ्तार
बाजपुर। उत्तराखंड के बाजपुर के ग्राम गुमसानी निवासी महिला की कनाडा में उसके पति ने हत्या कर दी। परिजन अपने सगे संबंधियों के माध्यम से मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर विकास खंड के ग्राम गुमसानी निवासी जसवीर सिंह की पुत्री हरप्रीत कौर गिल का विवाह नवइंदर सिंह गिल पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बत्रा कालोनी रुद्रपुर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही यह लोग पहले आस्ट्रेलिया और बाद में कनाडा के शहर सरी में चले गए। जहां हरप्रीत कौर एक यूनिवर्सिटी में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थीं। इस बीच हरप्रीत कौर की दो लड़कियां और एक पुत्र हुआ। गुरुवार की रात कनाडा में किसी बात को लेकर पति ने चाकू से वार कर हरप्रीत की हत्या कर दी। सूचना पर कनाडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हरप्रीत कौर के भाई धनवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उन्हें अमेरिका में रह रहे एक सगे संबंधी से हत्या की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां रात होने और यहां दिन के चलते शुक्रवार को बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। धनवंत ने बताया कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए उनकी तरफ से कनाडा में अपने परिचितों के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। बहन का शव इंडिया मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां एक बेटा छोड़ गई है।
हरप्रीत कौर गिल विदेश से अपने पति नवइंदर सिंह व बच्चों के साथ दीपावली पर भारत आई थीं। उस समय तक कोई ऐसी बात सामने नहीं आई थी, जिससे इतनी बड़ी घटना को अंजाम किया जा सके। लेकिन कनाडा पहुंचने के लगभग दो माह के अंदर ही उसकी जान चली गई।
मृतका हरप्रीत कौर गिल के भाई धनवंत सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि उनकी बहन के शव को भारत लाने में परिवार की मदद की जाए। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य पर भी कार्रवाई की मांग की है। मामला संज्ञान में है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। हालांकि आरोपित को कनाडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र