Uttarakhand : कल रुद्रपुर आयेंगे पीएम मोदी, कई रूट किये डायवर्ड, इन वाहनों का प्रवेश बंद
रुद्रपुर। कल यानी 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एसएसपी उधमसिंह नगर डॉ मंजूनाथ टिसी ने इस दिन के लिए भारी वाहनों की नो एंट्री के आदेश जारी कर दिये हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के दिनांक 02.04.2024 को जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में भीड़ आने की सम्भावना है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद ऊधम सिंह नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों का आवागमन दिनाँक 02.04.2024 को प्रातः 5ः00 बजे से अग्रिम आदेश तक निषेध रहेगा। लोक सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्न आदेश निर्गत किये गए हैं।
1-एसएच हॉस्पिटल (कोतवाली सितारगंज), पुलभट्टा, (थाना पुलभट्टा), दरऊ चौक (थाना किच्छा), लालपुर, (थाना किच्छा), बगवाड़ा मण्डी कीरतपुर मोड, (कोतवाली रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (थाना दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड (थाना गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (थाना बाजपुर) लोहियापुल, पैगा, (थाना आईटीआई), प्रतापपुर चौकी (कोतवाली काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (थाना कुण्डा), धर्मपुरबॉर्डर, नादेही बॉर्डर (कोतवाली जसपुर), से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2- रुद्रपुर शहर में समस्त मालवाहक वाहन (छोटे तथा बड़े मालवाहक) पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
3- सिडकुल से संचलित होने वाली बसों का प्रातः 7ः00 बजे से सिडकुल चौक से रुद्रपुर शहर के अन्दर प्रवेश अग्रिम आदेश तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।
4-आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे दूध, गैस, फल, सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ सामान्य रुप से संचालित होंगे।
अतः उपरोक्त सम्बन्ध मे निर्देशित किया जाता है कि दिनाँक 02.04.2024 प्रातः 5ः00 बजे से अग्रिम आदेश तक समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्त स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एण्ट्री) करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे एवं आदेश का उल्लंघन करने एवं अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धित वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी