एक थानेदार सहित 13 दारोगाओं के ट्रांसफर, देखें किसे कहा मिली जिम्मेदारी
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने एक थानेदार और 13 दारोगाओं के ताबड़तोड़ तबादले किए है। निरीक्षक विजेंद्र शाह को प्रभारी थाना गदरपुर से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पीआरओ अनिल उपाध्याय को दिनेशपुर थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को थानों पुलभट्टा की कमान सौंपी गई है। उप निरीक्षक दिनेश फर्त्याल को प्रभारी थाना झनकईया से प्रभारी कुंडा बनाया गया है। रविंद्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर से थानाध्यक्ष झनकईया,ललित बिष्ट एसओजी रुद्रपुर से प्रभारी एसओजी काशीपुर, राजेश पांडेय पुलिस कार्यालय से थाना अध्यक्ष गदरपुर, ललित रावल थाना खटीमा से थाना केलाखेड़ा,देवेंद्र गौरव एसएसआई खटीमा से थानाध्यक्ष नानकमत्ता, बी डी जोशी थाना अध्यक्ष पुलभट्टा से एसओजी रुद्रपुर,विनोद जोशी थाना दिनेशपुर से प्रभारी एडीडीएफ उधम सिंह नगर, प्रदीप नेगी थानाध्यक्ष कुंडा से कार्यालय व. पु. अ.,भुवन चंद्र जोशी थाना अध्यक्ष केलाखेड़ा कार्यालय व. पु. अ.,कृष्ण चंद्र आर्य थाना अध्यक्ष नानकमत्ता से कार्यालय व. पु. अ. बनाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित