उधमसिंह नगर: यहां दर्दनाक सड़क हादसा बस और ट्रक की टक्कर, एक महिला की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
सितारगंज। उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमें बस में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें और 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया. जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सितारगंज-खटीमा मार्ग पर नानकमत्ता क्षेत्र में एक ट्रक व एक बस में आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें लगभग सात लोग घायल है, जबकि एक महिला की मृत्यु हो गई है। वही डॉक्टर बीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि आज नानकमत्ता में प्राइवेट बस की दुर्घटना में 7 लोगों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लाया गया है। जिसमें एक महिला की मृत्यु हुई है। 6 गंभीर रूप से घायल हुए थे, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र