उधमसिंह नगर: यहां गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में घरेलू सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। धमाके से 2 मंजिला इमारत सहित पड़ोस के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुआ।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर शहर के सबसे घनी आबादी वाले ट्रांजिटकैंप की राजा कॉलोनी निवासी प्रेमनारायण कश्यप के दो मंजिला मकान में उनकी लड़की नीतू कश्यप गैस सिलेडर पर खाना बना रही थी कि अचानक तेज धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया और मकान धराशायी होने के साथ ही पीछे की ओर गिर गया। बता दें की दो मंजिला मकान का मलवा पीछे रह रहे अमृत गुआ और मदनलाल के मकान पर जा गिरा। सिलेडर फटने से पप्पू यादव व नीतू कश्यप बुरी तरह से झुलस गई। तो वही मकान गिरने से छह वर्षीय दीपिका,उसका आठ साल का भाई दीपांकर व उसकी मां कल्पना मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा बता दें सोलह साल की विनीता भी घायल हो गई। आस पास के लोगो ने आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार प्रारंभ हुआ। बता दें की इस समय घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस एवं जिला प्रशासन को मिली जिसके बाद राहत टीम घटनास्थल पहुंची।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!