उधमसिंह नगर: यहां देह व्यापार का भंडाफोड़। तीन महिलाओं समेत एक पुरुष गिरफ्तार
खटीमा। उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा के राजीव नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर की निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में सूचना के मुताबिक एक महिला के घर में छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष सहित चार लोगों को धर दबोचा है। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं तथा एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए गए।
आपको बता दें कि, काफी समय से राजीव नगर में अनैतिक कार्यों के धंधे को अंजाम दिए जाने की सूचना पुलिस मिल रही थी। जिसके बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने टीम के साथ राजीव नगर में एक महिला के घर पर छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। समस्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा की गई है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि, खटीमा के थाना झनकईया क्षेत्र के राजीव नगर में काफी लंबे समय से अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी और बताया जा रहा था कि, आस-पास का माहौल गंदा हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इसी क्रम में सूचना के आधार पर उनकी टीम के द्वारा मौके पर छापेमारी की गई। जहां दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। वहीं एक महिला अपने घर में यह धंधा काफी लंबे समय से चला रही थी। उन्होंने बताया कि, 3 महिलाओं के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेजा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!