उधमसिंह नगर: यहां ट्रैन की चपेट में आने से पूर्व सांसद के भांजे सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में गोला नदी पर रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सांसद बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष बलराज पासी के भांजे सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। उनका तीसरा साथी ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात डयल 112 पर ट्रेन की चपेट में दो युवकों के आने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। किच्छा पुलिस पहले सिरोली फाटक तक पटरी किनारे काम्बिंग करते पहुंची वहां कुछ नही मिला तो उन्होंने पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी।
इसी दौरान उनको डायल 112 पर सूचना देने वाला योगेश मैनाली पुत्र हरीश चंद्र निवासी फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर भी मिल गया। उसके साथ पुलिस जब गोला पुल पर पहुंची तो दोनों के क्षत बिछत शव बरामद कर लिया। जिनकी शिनाख्त योगेश मैनाली ने मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी आयु 25 वर्ष पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर व रोहित मिर्धा आयु 26 वर्ष पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश बताया।
वही मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी पूर्व सांसद व बीज प्रमाणीकरण संस्थाअध्यक्ष बलराज पासी का भांजा है।
योगेश ने पुलिस को बताया वह रोहित की बाइक से रोहित के रिश्तेदार की शादी में सितारगंज जाते समय पुराना बरेली मार्ग पर गोला नदी पर बने रेलवे के पुल पर बाइक खड़ी कर चले गए। इसी दौरान दोनों किच्छा की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। योगेश किसी तरह ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने रात ही शव रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया था।
रविवार सुबह पुलिस ने स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुलिस योगेश मैनाली से पुलभट्टा थाने में घटना की जानकारी लेने में लगी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल