उधमसिंह नगर: यहां स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने संचालक समेत 5 को लिया हिरासत में
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सितारगंज में स्पा व मसाज सेंटरों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर के संचालक और संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तमाम नशीले पदार्थ और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। स्पा सेंटर का संचालन हल्द्वानी निवासी युवक और गुड़गांव निवासी युवती के द्वारा किया जा रहा था।

सूचना पर एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम व थाना सितारगंज की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये स्पा सेन्टर में छापामारी की गयी तो स्पा सेन्टर के संचालक व संचालिका द्वारा मिलकर स्पा सेन्टर में अनैतिक कार्य कराया जाना पाया गया और कोई भी दस्तावेज नही पाये गये मौके पर अनियमितता पाये जाने पर संचालक व संचालिका सहित कुल पांच व्यक्तियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व भा0द0वि के अन्तर्गत थाना सितारगंज में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यावाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-परविन्दर पुत्र बलवीर सिहं निवासी मोहम्मदगंज नानकमत्ता थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष।
2- अजय कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी बरुआबाग झाडी सितारगंज थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष।
3- सचिन पाण्डेय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय निवासी कुर्माचल कालोनी चिन्ती मझरा वार्ड न0 1 सितारगंज थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष।
4 – विपिन श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव निवासी पुरानी आई0टीआई बरेली रोड हल्दवानी थाना हल्दवानी जिला नैनीताल हाल निवासी सितार होटल के आगे जिम के सामने सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष (संचालक)
5-जोया ऊर्फ अलीजा पुत्री चिप्या प्रसाद निवासी तिगरा मार्केट गुडगाव (हरियाणा) हाल निवासी सितार होटल के आगे जिम के सामने सितारगंज जिला ऊधम सिहं नगर उम्र 25 वर्ष ( संचालिका)।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित