उधमसिंह नगर: यहां करंट लगने से ASI की मौत, पुलिस महकमे में शोक लहर

ख़बर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। पुलभट्टा थाना में तैनात ASI सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए।
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक सुरेश पसपोला पुत्र स्व. पृथ्वीधर पसपोला निवासी नैणी थाना पट्टी लंगूर पोसट बडके जिला पौडी के निवासी थे। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष थी और वह 2002 में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक एएसआई के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
Ad Ad Ad Ad