उधमसिंह नगर: यहां खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, युवक की दर्दनाक मौत
उधमसिंह नगर। रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र में शनिवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सिडकुल-पारले चौक के बीच एक कार हाइवे पर खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। जिससे कार चला रहा युवक घायल हो गया, जबकि कार में सवार सुभाष कॉलोनी निवासी युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर की सुभाष कालोनी निवासी याकूब (35) पुत्र खुर्शीद अपने साथी मनोज के साथ शनिवार रात कहीं गया हुआ था। देर रात वापस आते समय सिडकुल-पारले चौक के बीच उनकी कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मनोज और याकूब घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने याकूब को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चला रहे मनोज की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर याकूब के परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां याकूब की मौत की सूचना मिलने पर उनमें चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार