उधमसिंह नगर : यहां खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ये 3 क्रेशर और एक स्टॉक को किया सीज
किच्छा। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में खनन विभाग की ओर से किए जा रहे औचक निरीक्षण व जांच का कार्य आज पुनः एसएल पैट्रिक, निदेशक व राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म व इकाई देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र में 04 स्टोन क्रेसर, 01 स्क्रीनिंग प्लांट व 01 उपखनिज भंडारण में आकस्मिक छापेमारी की गई,
जिसमें से नैनीताल नेचुरल प्लांट, न्यू तराई स्टोन क्रेशर, गुरु नानक स्टोन क्रेशर ग्राम आनन्दपुर तहसील किच्छा के सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था एवं दशमेश ट्रेडर्स किच्छा बाइपास रोड में सीसीटीवी कैमरा संचालित अवस्था में नहीं पाया गया तथा गोला नदी से अवैध रूप में खनन कार्य कर बालू का ताजा भंडारण मौके पर पाया गया। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 प्लांटों व एक स्टॉक कुल 04 को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, जिससे उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर राजस्व व खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।
आज खनन विभाग के स्तर से पुनः की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर श्री दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार किच्छा, खनिज मोहररिर श्री जय प्रकाश, श्री विक्रम रौतेला, सर्वेयर श्री विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई श्री राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे विगत 2 दिनों मे कुल 9 प्लांटो अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है, छापेमारी का यह सघन अभियान दिनांक 07 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत