उधमसिंह नगर: यहां साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर दो लोगों के बैंक खातों से उड़ाए चार लाख रूपये
खटीमा। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक घटना की रिपोर्ट सात माह बाद दर्ज हो सकी है।
वार्ड संख्या 16 निवासी नगमा ने पिछले साल जून में पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि लखनऊ (यूपी) से उसके पते पर कोरियर से एक पार्सल आना था। यह न मिलने पर उसने खटीमा कोरियर सर्विस के फोन नंबर पर बात करनी चाही तो फोन बंद आया। कुछ समय बाद उसके पास दूसरे फोन नंबर से कॉल आई तो वह बोला कि वह खटीमा कोरियर से बोल रहा है।
आरोपी पर विश्वास कर नगमा ने उसके माध्यम से मिले लिंक पर नाम, पैन नंबर, यूपीआई नंबर डाल कर तीन रुपये का गूगल पे किया। तब उसे अमित कुमार से पार्सल मिलने का झांसा दिया गया। उसके बाद उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 14 जून 2022 को चार बार में 99,885 और आईसीआईसीआई बैंक के खाते से चार ट्रांजेक्शन कर 98,525 रुपये समेत कुल 1,98,410 रुपये निकाल लिए गए।
इधर बिगराबाग निवासी प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को उनके खाते से 3,087 रुपये निकल गए। जब उन्होंने एसबीआई कस्टमर केयर का नंबर खोजकर उस नंबर पर शिकायत की तो आरोपी ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर एनीडेस्क एप डाउनलोड करा दिया।
इसके बाद अपने फोन पर गूगल पे खोलने के लिए कहा गया। इसमें दो बार में पांच-पांच अंक करके मोबाइल फोन के शुरुआती और अंतिम नंबर लिखवाकर ओके करवाया। ऐसा करते ही उनके खाते से 2,02,301.82 रुपये ट्रांसफर हो गए। सीओ वीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान