उधमसिंह नगर: यहां तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार दादी की मौत, मां–बेटे की हालत गंभीर
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में बाइक सवार मां-बेटा और दादी तेज रफ्तार रोडवेज सब की चपेट में आ गए. इस हादसे में दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं मां-बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. मां बेटा बाइक पर दादी की आंख का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए.
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह निवासी तिलियापुर शक्तिफार्म अपनी दादी दानो बाई का आंख का ऑपरेशन कराकर मां पारो बाई संग बाइक पर घर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में एनएच 74 पंचक्की किच्छा के पास बगल से गुजर रही रोडवेज बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद और पारो घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में पहुंचाया है. वहीं, दादी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे बाद ड्राइवर बस सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!