उधमसिंह नगर: यहां स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 20 छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
उधमसिंह नगर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 स्कूली छात्र-छात्राओं समेत ड्राइवर घायल हुआ है। घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे के पास एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट की बस और एक सीमेंट से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। सड़क हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेसक्यू ऑपरेशन चलाया।
सड़क हादसे में घायल छात्र-छात्राओं को रेसक्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात है कि फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बीपी सिंह ने मीडिया को बताया की बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई।
हादसे में 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत सामान्य है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जान
स्कूल बस और ट्रक की भिंड़त की सूचना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रों और छात्राओं समेत अन्य घायलों का हालचाल जाना। सीएम धामी ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई