ऊधमसिंह नगर: धोखाधड़ी मामलों में लापरवाह दरोगाओं पर आईजी की कार्यवाही, एक सस्पेंड, दो लाइन हाजिर
रूद्रपुर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे की ओर से जिलेवार आदेश कक्ष (ओआर कक्ष) के तहत समीक्षा की गई। इस दौरान आईजी कुमाऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया। जबकि 2 दरोगाओं को लाइन हाजिर करने के साथ ही 2 के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच खोली गई। आईजी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गयी।
कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 जयप्रकाश के पास सबसे ज्यादा 21 अभियोग लम्बित चल है जो किसी विगत लगभग एक माह से अनुपस्थित चल रहा है के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहनगर को निर्देशित किया कि उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाये ।
कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक अशोक फर्त्यालय के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया लिहाजा उक्त उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिये .
कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 अनुराग सिंह द्वारा 14 संदिग्ध अयुक्तों को वांछित नही किया गया जिसकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध के सम्बन्ध मे लाइन हाजिर के आदेश दिये ।
थाना ट्रांजिट कैम्प में नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 विकास रावत द्वारा बलवे के एक अभियोग में केवल 01 अभियुक्त के विरुध ही चार्जशीट प्रेषित करने , चोरी के अभियोगें का अनवारण न करने तथा 06-06 महिने से अकारण किसी भी अभियोग में वैधानिक कार्यवाही न करने का लेकर लाईन हाजिर करने के निर्देश दिये ।
थाना ट्राजिट कैम्प में ही नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 पंकज बेलवाल द्वारा उच्च अधिकारी गणों के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न करने व अपने कार्य के प्रति लापरवाही के सम्बन्ध में सत्यनिष्ठा संदिग्धता पर प्रारम्भिक जांच करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त विवेचकों के विवेचना रजिस्टरों का गहराई से अवलोकन किया , विवेचकों के विवेचना रजिस्टर में किसी भी परिवेक्षण अधिकारी द्वारा कोई परिवेक्षण नहीं किया गया है जिस पर आई0जी0 महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को निर्देशित किया कि रोज अपने- अपने सर्किल में 5-5 विवेचकों का ओ0आर0 लेकर उनका परिवेक्षण करेंगे ।
शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने पर कोतवाली रुद्रपुर की कार्यवाही संतोषजनक पायी गयी तथा ट्रांजिट कैम्प में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र अभी लम्बित चल रहे है जिनके निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को 03 दिवस के भीतर शिकायती प्रार्थना पत्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।
आई जी द्वारा बताया गया कि लापरवाही बरतने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी