उधमसिंह नगर: यहां कलियुगी भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी भाई ने अपने ही नाबालिग बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने की धमकी दी। बाद में आरोपी के साले को घिनौनी हरकत की जानकारी हुई तो उसने अपने ही जीजा के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में डेयरी में कार्यरत युवक की नीयत अपनी ही 13 वर्षीय बहन पर खराब हो गयी। उसके माता-पिता बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित फार्म पर काम करते हैं। 21 जून को वह अपनी मां से मिलने गया और अपनी नाबालिग बहन को बाइक पर बैठा कर साथ ले आया।

रास्ते में उसने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह उसे अपने साथ डेयरी पर ले आया। दरिंदा यहीं नहीं रुका। उसके बाद जंगल में ले जाकर बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म का शिकार होने के बाद बहन बदहवास रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद

बच्ची को बदहवास देख कर उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने भाई की घिनौनी करतूत बताई। पति की करतूत सुन भाभी के पैरों से तले जमीन खिसक गई। उसने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दे दी। जिस पर आरोपित के साले की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad