उधमसिंह नगर: एसएसपी की बड़ी कार्यवाही, लापरवाही बरतने पर 3 कर्मचारियों को किया निलंबित,….जानिए पूरा मामला
रुद्रपुर। मंगलवार को मेट्रो पोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स लूट कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था तथा इस दौरान अभियुक्त भी चोटिल हो गए थे। अभियुक्तों के चोटिल होने पर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
गुरुवार को चोटिल अभियुक्त संजय कुमार अस्पताल से फरार हो गया। जिसकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कानि0 हेम चंद्र, कानि0 कमल सिंह व कानि0 गिरीश चंद्र द्वारा ड्यूटी में बरती घोर लापरवाही व उदासीनता के कारण एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट 01 सप्ताह में उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
बताते चलें कि 4 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे नैनीताल हाईवे पर स्कूटी सवार दंपति से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स लूट लिया था। जिसकी सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा मोहन भट्ट के ऊपर बाइक चढ़ाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
बाइक फिसलने के कारण आरोपी अंशु रस्तोगी निवासी जन्म भूमि स्कूल थाना ट्रांजिट कैंप व मूल निवासी बदायूं बरेली एवं मीरगंज बरेली निवासी संजय कुमार हाल निवासी शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप भी चोटिल हो गए थे। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके लिए आला अधिकारियों के आदेश पर दिन और रात की ड्यूटी के लिए तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी