उधमसिंह नगर: यहां दिन दहाड़े युवक की हत्या, चाचा ने ही अपने भतीजे को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि चाचा ने भतीजे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी 24 वर्षीय राजिंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल से तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया।
फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है, उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित