उधमसिंह नगर News: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूली विवाहिता, पति पर हत्या का आरोप
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर झूल गयी। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामे की करवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार विकास कॉलोनी किच्छा निवासी मोनिका सिंह उम्र 25 वर्ष पत्नी राजकुमार का विवाह दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। रविवार आधी रात मोनिका सिंह अपने पति के कमरे से उठ कर दूसरे कमरे में चली गयी। कुछ देर तक उसके वापस न लौटने पर जब राजकुमार बाहर निकला तो दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उसका माथा ठनका। राजकुमार ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसने दरवाजे को धक्का देकर खोलने का प्रयास किया तो उसकी चिटकनी टूट गयी और जब वह अंदर कमरे में गया तो अंदर मोनिका दुपट्टे का फंदा लगाकर छत के कुंडे पर लटकी हुई थी। राजकुमार ने उसे आनन फानन में नीचे उतारा। लेकिन तब तक मोनिका की सांसें थम चुकी थी।
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंच गयी। मोनिका सिंह के विवाह को दो वर्ष का समय होने के कारण नायब तहसीलदार भुवन चंद भंडारी की देख रेख में पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर मोनिका के मौत की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल विकास कॉलोनी पहुंच गए। मोनिका के पिता सूरज शर्मा निवासी जगतपुरा थाना ट्रांजिट कैम्प ने मोनिका के पति सहित ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर