ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 968 ग्राम अफीम के साथ एक महिला समेत चार तस्करों किया गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाब ऊधम सिंह नगर पुलिस को एक ओर बढ़ी सफलता हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश जिले भर में नशा रोकने और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की ताबड़तोड़ कारवाई जारी है।
इसी अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अफ़ीम की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफतार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इनके कब्जे से 968 ग्राम अफीम बरामद की है।
इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नशे की रोकथाम और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई को खटोला मोतीपुर नंबर एक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक द्वारा वाहन को पीछे की ओर मोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा बिना देर किए ओमिनी वैन यूपी 25 डी बी 9210 जिससे चार लोग बैठे हुए थे उन्हें हिरासत में ले लिया।
चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया गया। वाहन में बैठे अन्य चार व्यक्तियों द्वारा अपने पास अवैध अफीम होने की बात बताई गई।
जिस पर उक्त सूचना से पुलिस क्षेत्राधिकारी को अवगत करा कर उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई तो प्रमोद शर्मा उपरोक्त के पास से 220 ग्राम अफीम तथा चालक सीट के बगल वाली सीट पर बैठी महिला अनीता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली के पास से 228 ग्राम तथा वाहन की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति मौ तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी सहदरा थाना मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के पास से 290 ग्राम तथा गुच्छन खा पुत्र छुन्नु खा निवासी शिवपुर थाना सिरौली जिला बरेली उत्तर प्रदेश के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई।
बरामद अफीम के स्त्रोत के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त संबंध में कोई भी जानकारी नहीं होना बताया गया, तथा वाहन संख्या यूपी 25 डीबी 9210 के कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।
आरोपियों के खिलाफ थाना में मुकदमा संख्या 112/22 यूं/ एस 18/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित